वर्गिकी सहाया साधन-संग्रहालय, चिड़ियाघर, हरबेरियम, वनस्पति उद्यान, ( Tools for study of Taxonomy-Museums, Zoos, Herbaria, Botanical Gardens)

वर्गिकी सहाया साधन-संग्रहालय, चिड़ियाघर, हरबेरियम, वनस्पति उद्यान, ( Tools for study of Taxonomy-Museums, Zoos, Herbaria, Botanical Gardens)

   अध्ययन कि सुविधा के लिये तथा वर्गीकरण के लिये वर्गिकी सहायता साधनों जैसे- हर्बेरियम, वनस्पति उद्यान, चिडियाघर, संग्रहालय का उपयोंग अधिक लाभकारी होता है। विद्यार्थियों, रिसर्चकर्ताओं तथा वैज्ञानिकों को अध्ययन के लिए सामाग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाती है जिससे समय की बचत होती हैं तथा तुलना करना आसान हो जाता है।

हर्बेरिया (Herbaria):-

   पौधों के नमूनों को एकत्रित करके उनकों दबाकर सुखाया जाता है फिर इन नमूनों को कागज की शीट जिसको हर्बेरियम शीट कहते है पर चिपका कर या लगाकर इनको वनस्पति संग्रहालयों मे परिरक्षित किया जाता है।  इन शीटो को विश्वव्यापी मान्य वर्गीकरण प्रणाली के अनुसार व्यवस्थित करते है।


   हर्बेरियम कार्डशीट की चैडाई 28.75 सेमी तथा लम्बाई 41.25 सेमी होती है इसके दाये हिस्से मे कोने पर एक लेबल लगाया जाता है जो 4.5 सेमी. चैडा तथा 7.5 सेमी. लम्बा होता है लेबल मे निम्न जानकारीया लिखी जाती है-
  • संस्थान का नाम जहा हर्बेरियम रखा जायेगा।
  • कुल का नाम।
  • पादप का वानस्पतिक नाम।
  • आवास जहाॅ से पादप लिया गया है।
  • पादप एकत्रित करने कि तारीख।
  • संग्रहक कर्ता का नाम।
  • सामान्य नाम व अन्य जानकारी।
   इन्हे स्टील व लकडी की अलमारीयों मे बेन्थम व हुकर कि वर्गीकरण पद्धति के अनुसार रखा जाता है। इनकों संरक्षित करने के लिए कवकनाशी, कीटनाशी पदार्थ नैप्थीलीन बाॅल रखे जाते है। जिन वनस्पति संग्रहालयों मे इन्हे रखा जाता है उसे हर्बेरिया कहा जाता है भारत के प्रमुख हर्बेरिया निम्न है-
  • दी सेन्ट्रल नेशनल हर्बेरिया, इंडियन बोटेनिकल गार्डन, काॅलकाता- 2500000 हर्बेरियम शीट इसमें रखी हुई है।
  • दी नोदर्न सर्किल हर्बेरियम, बोटेनिकल सर्वे आॅफ इण्डिया, देहरादुन।
  • दी एरिडजोन सर्किल हर्बेरियम जोधपुर, राजस्थान। स्थापना 1972 मे हुई, इसमे 10000 शीट उपलब्ध है।

वनस्पति उद्यान (Botanical Garden):-

   वनस्पति उद्यानों मे जिवित पौधो का संगहण होता है। अलग-अलग क्षैंत्रो के पेड-पौंधो को एक जगह उगाया जाता है। इन पर लेवल लगाया जाता है लेवल मे वनस्पतिक या वैज्ञानिक नाम तथा उसके कुल का नाम लिखा जाता है।
  • बोटेनिकल गार्डन क्यिू, इंगलेण्ड।
  • इंडियन बोटेनिकल गार्डन हावडा, भारत।
  • नेशनल बोटेनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, लखनउ, भारत।

संग्रहालय (Museum):-

   वानस्पतिक संग्रहालय विद्यालयो, महाविद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों बनाये जाते है इन संग्रहालयों मे जन्तुओं तथा पौधों के नमूनो को फार्मेलिन के घोल मे परिरक्षित किया जाता है। तथा कीटो आदि को मारकर सुखाकर काॅच के डिब्बों मे पिन लगाकर रखते है। संग्रहालयो मे प्राणियों के कंकाल तथा अन्य अवशेष भी सुरक्षित रखे जाते है।

चिडियाघर (Zoos):-

   प्राणियों के अनुसार प्राकृतिक आवास वाली परिस्थितियाॅ बनाकर वन्य प्राणियों तथा अन्य जन्तुओं को रखा जाता है उन्हें चिडिंयाघर कहा जाता है। इनमें भी सभी प्राणियों के बाडों पर लेबल लगे होते है।
Previous
Next Post »

Featured Post

वर्गिकी (Taxonomy)

वर्गिकी (Taxonomy)    जीवों को पहचान कर उनका नाम रखना नामकरण (Nomenclature) कहलाता है, जीवों को समान लक्षणों के आधार पर समुहबद्ध करना वर...