जंतु विज्ञान का इतिहासः-
- हिप्पोक्रेट्स (460-370 ईसा पूर्व): मानव रोंगो पर लिखा-चिकित्सा शास्त्र का जनक।
- अरस्तु (384-322 ईसा पूर्व): जंतु इतिहास (Historia animalium) नामक पुस्तक लिखी जिसमे जन्तुओं के स्वभाव, संरचना, वर्गीकरण, मुर्गी के अण्डों का भ्रूणीय विकास आदि का वर्णन किया- जन्तु विज्ञान का जनक (Father of Zoology)।
- सुश्रुत (600 ईसा पूर्व): शल्य क्रिया का जनक।
- गैलेन (130-200 ई.): जन्तुओं की आन्तरिक कार्यिकी पर प्रयोग-प्रयोगात्मक कार्यिकी का पिता (Father of Experimental Physiology)।
- विलियम हार्वे (1628 ई.): रूधिर परिसंचरण तन्त्र की खोज।
- राॅबर्ट हुक: 1665 में कोशिकाओं ( Cells) की खोज की।
- एन्टोनी वाॅन लुइवेनहाॅक: रक्त कणिकाओं, शुक्राणुओं, पेशियों, जीवाणुओं आदि का अध्ययन किया। सूक्ष्म-जैविकी के जनक (Father of Microbiology)।
- कैरोजस लिनियस: आधुनिक वर्गिकी का जनक (Father of Modern Taxonomy)। सिस्टेमा नेचूरी नामक पुस्तक में पादपों एवं जन्तुओं का वर्गीकरण तथा उनके नामो के लिए द्विनाम पद्धति ( Binomial Nomenclature )का बनाई।
1 Comments:
Click here for Commentshiii
ConversionConversion EmoticonEmoticon